Saturday 21 November 2015

88). मूंगफली खाने का अपना ही मजा है

इसमें लगभग वो सारे तत्व पाए जाते हैं जो बादाम में होते हैं लेकिन बेहद सस्ती कीमत पर। मूंगफली में सेहत का खजाना छिपा हुआ होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और जिंक पाया जाता है। अगर आप किसी भी कारण से दूध नहीं पी पाते हैं, तो यकीन मानिए कि मूंगफली का सेवन इसका एक बेहतर विकल्प है। यह शारीरिक वृद्धि में भी सहायक है। 

रोज मूंगफली खाने के कई ऐसे फायदे होते हैं, जो खाने वालों को भी नहीं पता होते हैं। ऐसे में अनजाने में ही कुछ ऐसे हेल्दी फायदे मिलने लगते हैं। मूंगफली  बढती उम्र, रंग में फीकापन जैसी समस्याओं से लड़ने के साथ साथ त्वचा में नमी बनाए रखती है।

1. पेट की समस्याओं से राहत 


मूंगफली में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो पेट से जुड़ी कई समस्याओं में राहत देने का काम करते हैं। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। यह पाचन क्रिया को भी बेहतर रखने में मददगार है साथ ही इसके सेवन से गैस व एसिडिटी की समस्या से तो राहत मिलती ही है, पेट के कैंसर की संभावना भी कम हो जाती है।

2. फेफड़े बनाए मजबूत
आपने अकसर सुना होगा कि ज्यादा मूंगफली खाने से गला खराब हो जाता है लेकिन सच तो यह है मूंगफली खांसी रोकने में भी उपयोगी है। इसके नियमित सेवन से फेफड़ो को मजबूती मिलती है। पाचन शक्ति को बढ़ाती है और भूख न लगने की समस्या भी दूर होती है।

3.ताकत बढाए
 
मूंगफली में प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में होता है जिससे ताकत मिलती है, जो शरीर के विकास के लिए बहुत जरूरी है। ऐसे में न सिर्फ बच्चों को मूंगफली खिलाना  फायदेमंद है, बल्कि बॉडी बिल्डिंग के शौकीन युवाओं लिए भी यह लाभकारी है।

4. गर्भवती महिलाओं के लिए


गर्भवती महिलाओं के लिए मूंगफली खाना बहुत हितकारी है, , इससे गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास बेहतर तरीके से होता है।

5. त्वचा बनाएं कोमल

कई लोग मूंगफली के पेस्ट का इस्तेमाल फेसपैक के तौर पर भी करते हैं। मूंगफली में मौजूद ओमेगा 6  त्वचा को भी कोमल और नम बनाए रखता है। 

6. दिल को रखे स्ट्रांग


मूंगफली कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाती है।  सप्ताह में पांच दिन मूंगफली के कुछ दाने खाने से दिल की बीमारियां होने का खतरा कम रहता है। 

7. खून बनाने में सहायक


मूंगफली में भरपूर मात्रा आयरन पाया जाता है, जो खून बनाने में सहायक है। इसके नियमित सेवन से खून की कमी नहीं होने पाती है और ब्लड में शुगर का स्तर नियंत्रण में रहता है।

8. स्किन को बनाए जवां

बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने के लिए भी मूंगफली का सेवन किया जाता है। इसमें प्रोटीन, वसा, फाइबर, खनिज, विटामिन और एंटीआक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए इसके सेवन से स्किन जवां दिखाई देती है।

9. हड्डियां बनाए मजबूत

मूंगफली में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और विटामिन डी पाए जाते हैं। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत बनती हैं। 

10 . हार्मोन्स

माना जाता है कि रोजाना थोड़ी मात्रा में मूंगफली खाने से महिलाओं और पुरुषों में हार्मोन्स का संतुलन बना रहता है।

11. स्किन प्रोब्लेम्स रखे दूर

मूंगफली के आश्चर्यजनक गुणों में क्रोनिक त्वचा संबंधी बीमारियां जैसे एग्जीमा और सोराइसिस का भी इलाज संभव है। इसमें पाए जाने वाले फेटी एसिड से सूजन और त्वचा में होने वाला लालपन भी कम हो जाता है। 

12. अवसाद से दिलाए निजात

मूंगफली में अमीनो एसिड मौजूद होता है, जो लोग अवसाद में होते हैं उनके लिए मूंगफली का सेवन बहुत फायदेमंद है।

No comments:

Post a Comment