Thursday 3 September 2015

84).बादलों के बीच से गुजरती है ट्रेन, दिखता है अद्भुत नजारा


    बादलों के बीच से गुजरती ट्रेन।अर्जेनटिना में समुद्र तल से चार हजार मीटर की ऊंचाई पर एंडीज पर्वत श्रृंखला से गुजरने वाला यह रेल मार्ग दुनिया के सबसे ऊंचे रेल रूटों में से एक है। यहां चलने वाली ट्रेन को 'ट्रेन टू द क्लाउड' कहा जाता है। यह ट्रेन जब कुछ खास इलाकों से गुजरती है तो ऐसा मालूम पड़ता है कि ट्रेन बादलों को चीर कर आगे बढ़ रही है। असल में रेलवे लाइन के दोनों तरफ भारी बादल होते हैं।                                                                            इस रेल रूट की शुरुआत अर्जेनटिना की सिटी ऑफ साल्टा से होती है। इसकी ऊंचाई 1,187 मीटर है। यह रेलमार्ग वैली डी लेर्मा से गुजरते हुए क्वेब्रेडा डेल टोरो से ला पोल्वोरिला वियाडक्ट (4200 मीटर) पर खत्म होता है।

ट्रेन 16 घंटे के सफर में 217 किमी की यात्रा करती है, जिसमें 3000 मीटर की चढ़ाई भी चढ़ती है। इस मार्ग में ट्रेन 29 पुल और 21 टनल को क्रास करती है। इस रेलमार्ग का निर्माण 1920 में हुआ था। इस प्रोजेक्ट के हेड अमेरिकी इंजीनियर रिचर्ड फोन्टेन मरे थे।


No comments:

Post a Comment