Monday 8 June 2015

63)मिनी स्विट्जरलैंड

शिमला

बीते महीने के आखिरी सप्ताह में हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में हुए रिसेप्शन के लिए हिमाचल आए थे। दूसरे दिन सलमान मंडी के पास ही सूरथ राहड़ी गांव घूमने गए थे। सलमान ने यहां कई घंटे गुजारे। इस दौरान उन्होंने यहां के कई लोकेशन को देखा था और क्लिपिंग भी बनाई थी। सलमान खान को यहां की लोकेशंस अपने ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म सिटी के लिए पसंद आ गई हैं।
हिमाचल के सूरथ राहड़ी गांव के आसपास की कई लोकेशन को मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यहां पर कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। मंडी आने वाले पर्यटकों की यह पसंदीदा जगह है। विदेशी सैलानियों की भीड़ यहां देखते ही बनती है। हिमाचल के बड़े कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम की यहां सैकडों एकड़ जमीन है। सुखराम के पुत्र अनिल शर्मा इस समय हिमाचल सरकार में मंत्री हैं। सलमान जब सूरथ राहड़ी गांव घूमने जा रहे थे, उससे पहले उन्होंने आयुष के पिता अनिल शर्मा से करीब एक घंटे तक उनके घर पर इस प्रोजेक्ट पर चर्चा की थी। इसके बाद सलमान सूरथ राहड़ी गांव चले गए। आगामी सालों में सलमान इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे। सलमान की संस्था ह्यूमन बीइंग भी जल्द मंडी सहित यहां के ग्रामीण क्षेत्रों में काम शुरू करने वाली है।

No comments:

Post a Comment